― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

  • गंदगी देख अधीक्षक पर जताई नाराजगी

जौनपुर धारा, बदलापुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पहले अधीक्षक कक्ष में पहुचंकर अस्पताल कर्मियों की उपस्थिति पंजिका को देखा फिर इमरजेंसी कक्ष और ड्रस्टबिन में गंदगी देख सफाई कर्मचारी को तत्काल साफ सफाई करने की शक्त हिदायत दी। इसके बाद ओपीडी कक्ष, लैब, पैथोलॉजी, टेलीमेडिसीन कक्ष अस्पताल परिसर में गंदगी और पानी टोटी सहित अन्य कई पहलुओं पर गहनता से जांच पड़ताल करते हुए सीएचसी अधीक्षक डा. संजय दूबे पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को चुस्त और दुरूस्त करवाने की शक्त हिदायत दी। इसके बाद मरीजों से भी पूछंताछ की और रूटीन के मुताबिक टीवी मरीजों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। फिर प्रशासनिक भवन में स्वास्थ्य अधिकारी तथा कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें अस्पताल की अव्यवस्था को चुस्त और दुरूस्त करने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Share Now...