― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसिरकोनी में जल मिशन की हुई बैठक

सिरकोनी में जल मिशन की हुई बैठक

  • मेरा पथ एजुकेशन के माध्यम से पानी से हो रही बीमारियों के बारे में दी गयी जानकारी

जौनपुर धारा, सिरकोनी। स्थानीय क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा स्थित डीएबी कालेज के प्रांगण में सोमवार को बीडीओ अस्मिता सेन की अध्यक्षता में मेरा पथ एजुकेशन के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत सदस्यों को पानी से हो रही बीमारियों के बारे में जानकारी दी गयी। यह आठ दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हुआ इसमें रोजगार सेवक ग्राम प्रधान सचिव सदस्य सभी को स्वच्छ पेयजल के बारे में जानकारी मुख्य ट्रेनर राकेश कुमार प्रजापति ने दी। उन्होंने बताया कि हर गांव में स्वच्छ पेयजल समिति का गठन किया जाएगा। जिला कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार ने जल को चेक कर सभी लोगों को दिखाया कि हम कैसे पानी को चेक करेंगे। बीडीओ अस्मिता सेन ने कहा कि गांव का पानी सभी लोग चेक कर लें ताकि प्रदूषित पानी से आप लोग बच सके। प्रदूषित पानी से तमाम बीमारियां होती है। हैजा, पेचिस सहित तमाम बीमारियां होती है। पानी की शुद्धता बहुत जरूरी है इसलिए जांच कर पानी पिये ताकि कोई भी बीमारी न हो सके। ट्रेनिंग के बाद आए हुए सदस्यों को बैग, पेन, डायरी तथा लंच पैकेट दिया गया। इस मौके पर स.वि. अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार, ट्रेनर राकेश, राहुल, प्रधान संजय सिंह, शशिकांत पाठक, साहब लाल सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

Share Now...