Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरसिंगिंग में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं सुरेश रैना

सिंगिंग में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं सुरेश रैना

Suresh Raina Song for her Daughter: भारतीय टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना फील्ड के अलावा सिंगिंग में भी अपना जलवा कई बार दिखा चुके हैं. उन्हें म्यूजिक का का बहुत शौक है और वह क्रिकेट के पिच के अलावा कई गाने भी गा चुके हैं. इन्हीं गानों में से एक गीत ‘बिटिया रानी’ जो उन्होंने अपनी बेटी ग्रासिया के लिए गाया था वह उनके दिल के काफी करीब है. रैना ने खुद बुधवार को इसका खुलासा किया ट्विटर के जरिए किया है. रैना ने यह गाना साल 2018 में गाया था.

रैना के लिए बेहद खास है बिटिया रानी गाना
सुरेश रैना ने साल 2018 में अपनी बेटी ग्रासिया के लिए ‘बिटिया रानी’ गाना रिकॉर्ड किया था. रैना का यह गाना उस समय बड़ी तेजी से वायरल हुआ था. फैंस समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उस वक्त रैना को इस खूबसूरत गाने के लिए जमकर बधाई दी थी. वहीं अब रैना ने फिर से अपने इस गाने को याद करते हुए बुधवार को ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘यह गाना हमेशा मुझे अच्छे मूड में ले जाता है. यह मेरे दिल के लिए हमेशा के लिए खास है. आपको यह गाना वापस कहां ले जाता है?

केसीसी टूर्नामेंट में जमकर बोला रैना का बल्ला
सुरेश रैना क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रैना अभी भी कई दफा मैदान पर खेलते हुए नजर आते हैं. हाल ही में वह केसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में खेलते हुए नजर आएं थे. उन्होंने इस मैच में बल्ले और गेंद से धमाल मचा दिया था. रैना ने इस मुकाबले में 29 गेंदों में 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. वहीं इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया और 2 विकेट अपने नाम किया. रैना यहीं कहां रुकने वाले थे. फील्डिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर रैना ने इस मैच में भी अपने फील्डिंग का जौहर दिखाते हुए एक रन आउट भी किया. रैना के इस आलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया.