Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसाष्टांग दंडवत कर बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक

साष्टांग दंडवत कर बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक

  • भगवान भेलेनाथ की झांकी, शिवभक्तों का उमड़ा हुजूम

जौनपुर धारा,  जौनपुर। बोल बम कांवरिया संघ द्वारा आयोजित साष्टांग दंडवत (लेटते हुए) नाग पंचमी के दिन हनुमान घाट से गाजे बाजे के साथ एवं भगवान भेलेनाथ की सुंदर झांकियां तथा शिवभक्तों का विशाल हुजूम जुलूस के रूप में एकत्रित होकर चहारसू चौराहा से होते हुए हरलालका रोड, कोतवाली चौराहा,  नवाब युसुफ रोड से होते हुए बाबा जागेश्वरनाथ के मंदिर में भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। लेट कर जलाभिषेक के लिए जाते हुए भक्तों का स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर तथा उनके ऊपर ठंडे पानी की बौछार कर उनका उत्साहवर्धन किया।

भक्तों का विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा रास्ते पर प्रसाद व पानी स्टाल लगा कर सहयोग भी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षण मंडल के सुभाष गर्ग, श्रवण कुमार, संतोष सेठ, गौतम सोनी, अशोक सेठ, विमल सिंह, उदय सेठ, विजय मास्टर, रंजीत अग्रहरि, संजीव चौरसिया, संजय कुमार मोदनवाल, अजय सोनी, राजन अग्रहरी, शैलेन्द्र मिश्रा, कृष्ण कुमार सेठ, अशोक कुमार, आशीष बोस, रामू मोदनवाल, गुड़िया बम, सुमित अग्रहरी, साहब लाल साहू, आलोक कुमार सेठ सहित सभी कार्यकतार्ओं ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में बोल बम कांवरिया संघ अध्यक्ष सुधीर साहू ने दंडवत यात्रा सहयोग करने के लिए सभी भक्तों एवं पुलिस प्रशासन तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ-साथ धार्मिक संगठनों का भी आभार व्यक्त किया।