Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरसावन महोत्सव व रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

सावन महोत्सव व रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

  • ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल में आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में सावन महोत्सव एवं रक्षा बंधन पर्व बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा शिव पार्वती का भेष धारण करना प्रमुख आकर्षण रहा। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांस प्रस्तुत किया गया। शिव के रूप मे आयु अग्रवंशी, आरुष सोनी, श्रेयांश अग्रहरी और पार्वती के रूप में वेदिका जायसवाल, अमायरा, जाह्नवी, अहाना, अन्वी, इशिका, आराध्या, दिविषा, प्राप्ति, रत्निका, आरुषि, काव्या एवं जूनियर वर्ग में अन्वी, अदिति, सोना आदि बच्चों ने मनमोहक छवि प्रस्तुत की। प्रबंधक डॉ.राजकुमार मिश्र ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए। निदेशक दिवाकर मिश्र ने हिंदू धर्म में श्रावण मास का महत्व बताया एवं उपस्थित अभिभावकों और स्टाफ को सावन में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डा अनामिका मिश्र ने रक्षा बंधन पर्व के बारे में बच्चों को बताया। इस दौरान स्टाफ सिमरन अग्रहरि, रागिनी यादव, प्रतिमा जायसवाल, ज्योति, मंजू, अजय और मुलायम आदि मौजूद रहे।