Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसामूहिक रास्ता रोके जाने का लगाया आरोप

सामूहिक रास्ता रोके जाने का लगाया आरोप

  • प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकूहां गांव के एक व्यक्ति ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर सामूहिक रास्ता रोके जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। उक्त थाना क्षेत्र के कुकूहां गांव के निवासी वीरेंद्र कुमार ने गांव के ही चुन्नी लाल व उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर सामूहिक रास्ता रोके जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। वीरेंद्र कुमार का आरोप है कि चुन्नी लाल व उनके परिवार के अन्य सदस्य द्वारा उक्त सामूहिक रास्ते से आने-जाने पर रोकते हैं। मना करने पर वह लोग झगड़े व मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इसी रास्ते को रोकने के वजह से एक बार पूर्व में भी विवाद हो चुका है। वीरेंद्र कुमार ने पुलिस से उक्त प्रकरण को सुलझाने के लिए गुहार लगाई है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गयी है। दूसरे पक्ष को बुलवाया गया है। उचित कार्रवाई की जाएगी।