Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरसामुदायिक शौचालय का प्रयोग करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं : सासंद

सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं : सासंद

  • कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई दिशा की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अध्यक्ष सांसद सदर श्याम सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पिछली दिशा की बैठक में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका क्षेत्र में 500 मीटर लंबे नाले की खुदाई का प्रकरण उठाया था जिसमें जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मानसून से पूर्व पूर्ण कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समीक्षा के दौरान उपायुक्त तथा रोजगार को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत मई 2023 तक लगभग 51 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त होने पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन को और अच्छे प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन के बारे में चर्चा करते हुए निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत पेंशन उपलब्ध कराया जाए। सामुदायिक शौचालय निर्माण के संदर्भ में सांसद द्वारा जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि निर्माण किए गए सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह को ऑक्सीजन प्लांट और हेल्थ एटीएम को क्रियान्वित किए जाने के निर्देश। इस अवसर पर विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, शाहगंज रमेश सिंह, जफराबाद जगदीश नारायण राय, पंकज पटेल, सदस्य विधान परिषद ब्रजेश सिंह (प्रिन्सू), ब्लॉक प्रमुखगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।