Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसामुदायिक प्रसाधन का पूर्व सांसद व एमएलसी प्रिंन्सू ने किया लोकार्पण

सामुदायिक प्रसाधन का पूर्व सांसद व एमएलसी प्रिंन्सू ने किया लोकार्पण

खुटहन। स्थानीय क्षेत्र के श्रीकृष्ण इण्टर कॉलेज गजेन्द्रपुर में विद्यालय के संस्थापक क्षत्रिय कुल भूषण विक्रमाजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,वहीं विद्यालय परिसर में निर्मित सामुदायिक प्रसाधन का विधिवत लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह रहे। अध्यक्ष बदलापुर के प्रधानाध्यापक कृष्ण देव दूबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंन्सू एवं प्रधानाध्यापक बदलापुर खुर्द सत्यदेव सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों के आगमन पर कॉलेज परिवार की ओर से माल्यार्पण कर ढोल-नगाड़ों की धुन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके पश्चात विद्यालय के संस्थापक विक्रमाजीत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्वान ब्राह्मण के मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर कॉलेज में निर्मित सामुदायिक प्रसाधन का लोकार्पण किया गया। इसके उपरांत श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रबंधक राणाप्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर नाटे सिंह, बेलहवा राधे सिंह, सत्य नारायण सिंह, डॉ.शैलेन्द्र सिंह, संजय सिंह, राय साहब सिंह, दिब्य प्रकाश सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं शिक्षक उपस्थित रहें।