Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeअपना जौनपुरसामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एनसीएस की हर्षिता रही अव्वल

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एनसीएस की हर्षिता रही अव्वल

  • प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 180 छात्रों ने लिया था हिस्सा

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर की एक निजी संस्थान की ओर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। इसी स्कूल की छात्रा हर्षिता और दिव्यांशी सोनी को क्रमश: पहला और दूसरा स्थान मिला। 18 स्थान तक पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए निजी संस्थान साईं कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट की ओर से पहली जनवरी को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। जिसमें विभिन्न स्कूलों से इंटर तक के कुल 180 छात्रों ने भाग लिया था। परिणाम में 18 छात्रों को रैंक दिया गया। जिसमें नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल के आठ छात्रों ने बाजी मारी। पहला और दूसरा स्थान इसी स्कूल के छात्रों को मिला। जबकि तीसरा स्थान सनराइज पब्लिक स्कूल के शिवांश कुमार को मिला। रैंक पाने वाले छात्रों को भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी के हाथों मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में बच्चों को तकनीकी शिक्षा बेहद जरूरी है। प्रतियोगिता के आयोजक संस्था संचालक अमित श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रबंधक लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, डा. नदीम अफरोज, आनंद बरनवाल, शांतिभूषण मिश्रा, सन्दीप सिंह, मोनू गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे।