जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक बाजार में बुधवार को निर्धारित साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानदारों द्वारा दुकान न बंद करने की व्यापार मंडल की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंची श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव बंदी का पालन न करने वाले लगभग डेढ़ दर्जन दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होने कहा कि आगे बंदी का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी। चंदवक बाजार में श्रम विभाग व व्यापारियों में पूर्व में बनी सहमति के आधार पर बुधवार को साप्ताहिक बंदी निर्धारित की गई थी। जिसका पालन अधिकांश दुकानदार नहीं कर रहे है। जिसकी शिकायत व्यापार मंडल द्वारा उपजिलाधिकारी से की गई थी। जिसके निरीक्षण के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी पहुंची तो जानकारी होते ही दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं। उन्होंने ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो दुकानदार बंदी पालन नही करते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
साप्ताहिक बंदी न करने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

Previous article
Next article


