Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरसाप्ताहिक खाद्य उद्योग मेले से लाभान्वित हो रहे उद्यमी

साप्ताहिक खाद्य उद्योग मेले से लाभान्वित हो रहे उद्यमी

  • लोहिया पार्क में तहसीलों के किसान, प्रतिष्ठित उद्यमी और युवा हुए शामिल

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आम जनमानस को खाद्य प्रसंस्करण से सम्बंधित उद्योगों को स्थापित करने एवं पहले से चल रहे उद्योगों के उन्नयन के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, जौनपुर तथा युवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था रोट्रैक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कृषि भवन परिसर स्थित लोहिया पर्यावरणीय पार्क में तीसरे खाद्य उद्योग मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न तहसीलों के किसान, प्रतिष्ठित उद्यमी, युवा सम्मिलित हुए। सचिव पीएमएफएमई ममता सिंह यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहाकि एक जिला एक उत्पाद के तहत जौनपुर को दुग्ध उद्योग के लिए चुना गया है। दुग्ध उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को वरीयता दी जा रही है। अब तक जिले से 20 उद्यमियों की फाइल विभाग द्वारा अग्रसारित की जा चुकी ह। आप अपनी सुविधानुसार इस योजना के तहत नवीन उद्योगों की स्थापना एवं उद्योगों का उन्नयन कर सकते हैं। रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष कुँवर शेखर गुप्ता ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्यान उत्पाद आधारित व्यवसाय कभी भी घाटे में नहीं रहता है, हमेशा लाभ देते रहते हैं। इस योजना का लाभ लेकर किसान भी अपनी फसल का प्रसंस्करण करके नये-नये उत्पाद का सृजन कर सकते हैं और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र सोनकर कृषि वैज्ञानिक ने आगंतुको को तकनीकी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव कुलदीप योगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनन्या गुप्ता, शशिकांत, अरशद अली, प्रतीक यादव, दिव्या पाल, उद्यान विभाग से उद्यान निरीक्षक रविन्द्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह, भेला प्रजापति, वंशराज प्रजापति, सुभाष सिंह सहित सैकड़ों उद्यमी उपस्थित रहे।