जौनपुर धारा, जौनपुर। जय किसान आंदोलन जौनपुर की तरफ से योगेंद्र यादव के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो अभियान के तहत, ग्राम सभा धनियांमऊ, ब्लॉक बक्सा तहसील बदलापुर जौनपुर में ग्रामीणों की समस्या का समाधान का आयोजन किया गया। रवी फसल की बुवाई अपने चरम पर है। धनियामउâ में सहकारी समिति दरियावगंज में सरकारी डाइ यूरिया उपलब्ध न होने पर रवी किसान काफी चिंतित हो रहे हैं। वही साधन समिती पर न उपलब्ध होने से बाजार में 300 से 400 रुपये अधिक के मिलावटी करके दामों में बेचा जा रहा है। प्रभावती देवी ने कहा कि शौचालय पिछले दो से अधिक वर्षों से लंबित है। गांव के प्रधान समस्या को टाल रहे हैं। वहीं ग्रामीण जयनाथ यादव तथा त्यागी देवी ने बताया कि बिजली कनेक्शन एक जगह से है। जबकि बिजली का बिल दो पावर हाउस से आ रहा है। इन लोगों का कहना था कि उसरा बाजार फिटर से बिजली कनेक्शन नही है। घर काफी दूर तक कोई बिजली का खंभा तक नहीं है। इसके बाद भी बिल भेज दी जा रही है। वही शकुंतला देवी ने बताया कि उनके राशन कार्ड में 6 यूनिट है। लेकिन 4 यूनिट राशन मिल रहा है और उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है। जयनाथ के राशन कार्ड में 7 यूनिट होने पर भी उनके राशन कार्ड से चार लोगों का नाम काट दिया गया है। एक तो राशन नहीं मिल रहा है, दूसरे 5 यूनिट से कम होने पर आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा है। इंदर ने बताया कि उनकी उम्र 65वर्ष से अधिक है। लेकिन उन्हें ना तो वृद्धा पेंशन योजना का लाभ मिल पा रहा है और ना ही किसान सम्मान निधि मिल रही है। जय किसान आंदोलन ने सभी लोगो की समस्या के आश्वासन दिए। उनकी समस्या को उच्च अधिकारियों तक शिकायत भेज दी जाएगी।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
साधन समिती पर डाई न मिलने से किसान परेशान

Previous article


