Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरसाइबर की शिकार महिला का पैसा पुलिस ने कराया वापस

साइबर की शिकार महिला का पैसा पुलिस ने कराया वापस

  • प्रधानमंत्री आवास के नाम पर हुई थी आनलाइन ठगी

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी की शिकार महिला का पैसा वापस दिलाया। प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास के नाम पर 4300/रुपया ठगों ने खाते में मंगा लिया था। ठगी का शिकार होने पर पीड़ित महिला ने पुलिस से सम्पर्क कर शिकायत की थी। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ताखा रसूलपुर गांव निवासी सितारा देवी पत्नी अरविंद यादव को एक ठग ने 24 मार्च को फोन कर प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा दे एक अन्य व्यक्ति के खाते में 4300 रुपये ट्रांसफर करा लिया। खुद के ठगे जाने का एहसास होने पर सितारा ने पुलिस से सम्पर्क किया। नवागत पुलिस उपाधीक्षक शुभम तोदी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जनार्दन यादव एवं कम्प्यूटर आपरेटर नीरज शर्मा ने खाते में गये पैसे को खातेदार से मंगा पीड़ित महिला को वापस किया। पैसा पाकर पीड़ित महिला व परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।