जौनपुर धारा, पवांरा। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के आदेश पर बुधवार को उपनिरीक्षक मंजय यादव ने सरायबीका में जगह-जगह लोंगो को इकट्ठा कर साइबर अपराध से बचने के लिए जागरुक किया। साइबर जागरूकता अभियान के तहत उन्होंने साइबर ठगों से बचाव के बारे में लोगों को चेताया कि बैंक सम्बन्धी लेन-देन व जानकारी बैंक मोबाइल फोन पर न लेता है और न देता है। इसलिए इससे बचें और शिकार होने पर तुरंत हेल्प लाइन नंबर 1930 की मदद लें। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी उन्हें फंसाकर ठग रहे हैं। ठग बैंक कर्मी या विभिन्न कंपनियों का कस्टमर केयर बनकर फोन कर केवाईसी आदि के नाम पर बैंक खाता नं., एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड आदि गोपनीय जानकारियां प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही गुमराह कर क्विक सपोर्ट/एनीडेस्क जैसे रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर भी खातों से सम्बन्धित गोपनीय जानकारी पा जाते हैं और कुछ समय बाद खाते से रुपये निकल जाते हैं इसलिए आप सभी अपरिचित व्यक्ति से ऐसी सूचनाएं या जानकारी साझा न करें। जागरुक बनिये और लोगों को जागरुक करिये।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
साइबर अपराध को लेकर उपनिरीक्षक ने चलाया जागरुकता अभियान

Previous article
Next article

