Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसाइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय क्षेत्र में साइबर अपराध से बचने के लिए बुधवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिनीत राय के नेतृत्व में क्राइम इंस्पेक्टर बिनोद कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के बिभिन्न स्थानों पर साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर ठगों से बचाव के बारे में जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश में कोतवाली क्षेत्र के बिभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें लोगों को चेताया गया कि बैंक लेन-देन संबंधी जानकारी, बैंक मोबाइल फोन पर नहीं लेता-देता है। इसलिए इससे बचें और शिकार होने पर तुरंत हेल्प लाइन नंबर 1033 की मदद लें। इस तरह कोतवाली क्षेत्र के बिभिन्न बैंक, एटीएम, प्रमुख बाजार, बसअड्डा, चौराहा, प्रमुख व्यावसायिक दुकान, गांव-कस्बे व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस टीम ने जाकर लोगों को जागरूक किया और बताया कि साइबर अपराधी उन्हें फंसाकर ठग रहे हैं। ठग बैंक कर्मी या विभिन्न कंपनियों का कस्टमर केयर बनकर फोन कर केवाईसी आदि के नाम पर उनके बैंक खाता, एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड आदि गोपनीय जानकारियों प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही बरगलाकर क्विक सपोर्ट/एनीडेस्क जैसे रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर भी खातों से सम्बन्धित गोपनीय जानकारी पा जाते हैं। कृपया आप सभी अनजान व्यक्ति से ऐसी सूचनाएं या जानकारी साझा न करें। इस दौरान उपनिरीक्षक द्वारिका नाथ यादव, कांस्टेबल बिपिन यादव, पंकज मौर्या, अभिमन्यु कुमार, कमलेश कुमार, उदयराज सहित आदि लोग मौजूद रहे।