जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के दर्जियान मोहल्ले में रविवार को बिहार के जगदीशपुर, भोजपुर से माँ वैष्णो देवी यात्रा पर विश्व मंगल कामना हेतु साइकिल यात्रा पर निकले भक्तों का नगरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। गणेश प्रसाद कसेरा ने बताया कि हम सब 12 लोग हैं जो बिहार से जम्मू कश्मीर में माँ वैष्णो देवी का दर्शन कर यात्रा का समापन होगा। यह यात्रा विश्व मंगल कामना के साथ सनातन धर्म को मजबूत बनाने और बढ़ावा देना है। इस अवसर पर पूर्व सभासद पति सुरेशचंद्र सोनी (कल्लू), महेन्द्र कसेरा, रविशंकर सोनी, सुमित सोनी, अजित कुमार, रविकुमार, विक्की कुमार, विजय कुमार, हरिश्चंद्र, विद्यासागर, राजू केशरी, विशाल केशरी, कुंदन कुमार ठाकुर, गुड्डू शर्मा व पंकज कुमार मौजूद रहे।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
साइकिल से वैष्णो देवी यात्रा पर निकले भक्तों का स्वागत


