― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसांड के हमले से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

सांड के हमले से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

ट्रामा सेंटर में महिला का चल रहा था इलाज

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सुरिस गांव में एक माह पूर्व सांड़ के हमले में घायल महिला की ट्रामा सेंटर के बाद वापस आने के उपरांत घर पर इलाज के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी 52 वर्षीय संता देवी पत्नी राम मिलन को घर के समीप ही एक माह पूर्व सांड़ के हमले में घायल हो गई थी। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को घायल महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Share Now...