Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसहायक चकबंदी अधिकारी ने काश्तकारों के साथ की बैठक

सहायक चकबंदी अधिकारी ने काश्तकारों के साथ की बैठक

  • सेक्टर विभाजन व मूल्यांकन कटौती को लेकर ग्रामीणों के साथ हुई चर्चा

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैयां में प्रस्तावित चकबंदी प्रक्रिया को लेकर सहायक चकबंदी अधिकारी किरतापुर राजेश सुमन ने मंगलवार को गांव के काश्तकारों के साथ गांव के पंचायत भवन पर एक बैठक की। बैठक में गांव के खेतों को सेक्टर में विभाजित व मूल्यांकन कटौती को लेकर ग्रामीणों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में आये काश्तकारों ने सहायक चकबंदी अधिकारी राजेश सुमन के समक्ष मुल्यांकन कटौती के प्रतिशत को कम से कम करने का सुझाव दिया। सहायक चकबन्दी अधिकारी राजेश सुमन ने बताया कि काश्तकारों द्वारा दिये गए सुझाव को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा ताकि काश्तकारों की मूल्यांकन कटौती कम से कम हो। उन्होंने कहा कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया पूरे निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा। इस दौरान सहायक चकबन्दी अधिकारी राजेश सुमन, लेखपाल धर्मेंद्र कुमार सिंह, ग्राम प्रधान कैलाश नाथ व ग्रामीण मौजूद रहे।