Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमनाया गया शहादत दिवस

मनाया गया शहादत दिवस

जौनपुर धारा, जफरबाद। सिरकोनी ब्लाक अंतर्गत स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में 14 फरवरी ब्लैक डे को शहादत दिवस के रुप में मनाया गया। सभी बच्चों एवं अध्यापकों ने वीर जवानों को कैंडल लाइट जला कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित श्रीवास्तव ने कहा कि वीर जवान हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उनकी बहादुरी के जांबाज किस्से हमेशा याद किए जाएंगे। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक रामू, त्रिवेणी, दीपक, अभिषेक, नाजिया, सुषमा एवं सभी बच्चे उपस्थित रहे।