Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसहकारी संघ के सदस्यों के लिए 20पर्चे हुए दाखिल

सहकारी संघ के सदस्यों के लिए 20पर्चे हुए दाखिल

  • दोनो पक्षों से होती रही खींचतान पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना

जौनपुर धारा, बक्शा। स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत नौपेड़वा साधन सहकारी संघ के 11समितियों के निर्वाचक मंडल सदस्यो के 11पदों के लिए कुल 20पर्चे दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी जिला विकास अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि पर्चो के जांच के बाद चुनाव हेतु 20तारीख को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र के सभी पदाधिकारी नामांकन स्थल पर मौजूद रहे दूसरी तरफ विपक्ष के लोग भी सदस्यो को अपनी तरफ आकर्षित करते रहे। इस दौरान बीडीओ बक्शा रतन सिंह, बीडीओ सिकरारा पवन सिंह, बक्शा ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार यादव, अमित पाठक, अजय सिंह बीडीसी, अंकित यादव, राजेश यादव, बीजेपी नेता सतीश सिंह, प्रबुद्ध दुबे, भूपेश सिंह, बृजेश यादव ब्लॉक प्रमुख खुटहन, सजल सिंह पूर्व प्रमुख बक्शा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।