जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने मंगलवार की रात मुखबिर की सहायता से एक को अवैध शराब व दूसरे को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सकलदीप सिंह रात में संदिग्धों की चेकिंग पर थे। तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति रसूलपुर गांव के सेंवई नाला की पुलिया पर बैठ किसी का इंतजार कर रहा है। उसके पास अवैध तमंचा है। हमराहियों संग एसआई ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास से 315 बोर अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू पुत्र शेर मोहम्मद निवासी ग्राम पटैला बताया। इसी तरह अरफगढ़ तिराहे से पुलिस ने पांच लीटर अवैध शराब के साथ सरपतहा थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र शर्मा को हिरासत में ले लिया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद दोनों को विधिसम्मत धाराओं में केस दर्ज कर चलान न्यायालय भेज दिया गया।
― Advertisement ―
अलग-अलग जगहों से अवैध शराब व तमंचा के साथ दो धराए

Previous article

