जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड द्वारा ऋण मेले का आयोजन काशीराम सामुदायिक भवन में किया गया। मेले का उद्घाटन डायरेक्टर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड डॉ. अंजना श्रीवास्तव ने किया। सहकारी बैंक की योजनाओं को बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों और पिछड़ी और अनुसूचित जातियों के लिए कम से कम दर पर ऋण उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है जिससे लोग विकसित एवं अच्छे रोजगार कर जीवन यापन कर सकें तथा सरकार का भी राजस्व बढ़ाएं। उन्होने बैंक के सभी फील्ड ऑफिसर और मैनेजर को नई योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का निर्देश दिया ताकि सभी लोग सहकारी बैंक के माध्यम से सरकार की योजनाओं का अधिक लाभ उठाकर लाभान्वित हो सके। डायरेक्टर ने कहा कि सरकार किसानों को अधिक से अधिक ऋण सहकारी बैंक के माध्यम से उपलब्ध करा रही है। मेले में आए सभी आगंतुकों का आभार वरिष्ठ प्रबंधक कौशल कुमार ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, तहसीलदार, शाखा प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सहकारी ग्राम विकास बैंक ने किया ऋण मेले का आयोजन


