जौनपुर धारा,जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सहकार भारती का 47वां स्थापना दिवस समारोह एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू की अध्यक्षता में नगर स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह विभाग संयोजक काशी प्रांत, जिला अध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू, महामंत्री रजनी साहू, संगठन प्रमुख विवेक सिंह, महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता, स्थाई लोक अदालत की सदस्य रजनी सिंह द्वारा भारत माता एवं सहकार भारती के संस्थापक स्वर्गीय लक्ष्मण राव इनामदार के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह ने कहा सहकार भारती का मुख्य उद्देश्य जनता की आर्थिक सेवा द्वारा समाज का आर्थिक उत्थान करने वाली सहकारिता को शुद्ध करना एवं मजबूत बनाना है। जिला अध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू द्वारा प्रत्येक गांव को सहकारिता से जोड़कर उसे समृद्धि करने की बात रखी गई। सहकार से समृद्धि का अर्थ है, हर परिवार को सहकारिता के माध्यम से समृद्धि बनाना जिस देश समृद्धि बन सके। महामंत्री रजनी साहू ने संगठन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सहकार भारती की स्थापना संघ के प्रचारक स्वर्गीय लक्ष्मण राव इनामदार ने 1978 में किया आज देश के 27 राज्यों के 580 जिलों मे संगठन कार्य कर रहा है और 3 लाख से ज्यादा लोग इसके सदस्य हैं। संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सहकार भारती को जनपद जौनपुर में तहसील स्तर, मंडल स्तर तक विस्तार करके अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की योजना पर हम कार्य कर रहे हैं। स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू ने नई जिला कार्यकारिणी घोषित किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने और आभार महामंत्री रजनी साहू ने व्यक्त किया।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
सहकार भारती का मनाया गया 47वां स्थापना दिवस

Previous article


