जौनपुर धारा,केराकत। केराकत स्पोर्ट्स एकेडमी फेडरेशन के तत्वावधान में चल रही मुलायम सिंह यादव राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहम्मद आरिफ और विवेक सिंह रिंशू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। खेल के शुरूआती दौर में पहला मुकाबला डीएफए प्रयागराज और डीएफए मेरठ के बीच खेला गया। मैच के प्रथम हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं दाग सकी। मैच के सेकेण्ड हाफ में डीएफए मेरठ की तरफ से मैच के आखिरी क्षण में एक गोल दाग कर मैच जीत लिया।वहीं दूसरा मुकाबला डीएफए वाराणसी और डीएफए मिर्जापुर के बीच हुआ। मैच के प्रथम हाफ के आखिरी समय में डीएफए वाराणसी ने डीएफए मिर्जापुर के पाले में 1गोल से दागकर बढ़त बनाई। वही मैच के दूसरे हाफ के छठे मीनट में एक गोल और दागकर 2-0 से बढ़त बनायी। मैच के 10वें मिनट में भी वाराणसी ने एक और गोल मिर्जापुर के पाले में दाग दिया। पुन: सोलहवे मिनट में वाराणसी के खिलाड़ी ने एक और गोल दागकर 4-0 से मैच में बढ़त बनायी। 26वें मिनट में डीएफए वाराणसी ने एक और गोल दागकर मुकाबला 5-0पर ला दिया। एक बार फिर आक्रमण करते हुये मैच के आखिरी समय में एक और गोल दागकर 6-0से मुकाबला डीएफए वाराणसी ने जीत लिया। इसी के साथ फुटबाल का लीग मैच समाप्त हो गया। खेल के मुख्य निर्णायक धीरज पटेल और सहयोगी निर्णायक विशाल कुमार, कविता पटेल और शालिनी यादव तथा असेसर अजय यादव रहे। इस अवसर पर संस्थापक लालजी यादव, नेशनल फुटबॉलर राना अनवर, मनोज फूलचंद यादव, हरीशचंद्र उर्फ बबलू यादव, राजेश यादव मिश्रा, संदीप यादव और मनीष निषाद, अरविन्द गिरी आदि रहे। संयुक्त संचालन संजय आर्य और वीरू यादव ने किया।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
वाराणसी ने मिर्जापुर और मेरठ ने प्रयागराज से मैच जीता

Previous article


