Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसर्वोदय चिल्ड्रेन एकेडमी मझौली का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

सर्वोदय चिल्ड्रेन एकेडमी मझौली का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। सिकरारा ब्लाक के शुक्लामगंज अंतर्गत ग्राम मझौली में स्थित सर्वोदय चिल्ड्रेन एकेडमी का वार्षिक समारोह सर्वोदय उमंग थीम के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आर्थो सर्जन डॉ.आलोक कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के बच्चो ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, ओ देश मेरे, सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोग बच्चो की सराहना करने एवं तालिया बजाने से खुद को नहीं रोक पाये। कार्यक्रम मे सत्यभामा और रुक्मणि की कहानी की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ.इन्द्र सिंह, प्रोफेसर रवि प्रकाश प्रजापति, गौरव कुमार सिंह, मिलन कुमार सिंह, संपादक रामजी जायसवाल, डॉ.स्वाति यादव, प्रसार अधिकारी अवशेष यादव, अम्बुज मिश्रा, अध्यापक संजय सिंह, समाजसेवी सुनील सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान समर बहादुर यादव, राम जीत मौर्य, राम सकल गिरि, प्रधान सुभाष यादव, राम नारायन यादव, सुरुजू प्रजापति, आदि मौजूद रहे। आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के समस्त शिक्षक एव शिक्षिका ने किया। कार्यक्रम आयोजक वंदेश सिंह, राहुल प्रजापति, सर्वेश सिंह, संजीव सिंह, राजीव सिंह ने सभीअतिथियों को बैच लगाकर सम्मानित किया।