जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। बुलेट से गिरकर गम्भीर रुप से घायल आईटीबीपी जवान की उपचार के दौरान विभागीय अस्पताल लखनऊ में रविवार को 4 बजे शाम मौत हो गई। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव निवासी आईटीबीपी के जवान अखिलेश यादव(38) पुत्र रामसूरत यादव अपने घर छुट्टी लेकर आए हुए थे। 12मार्च को वह किसी काम से तरहठी जा रहे थे। तरहठी पहुंचने वाले ही थे कि सुभाष नगर(तरहठी) में उनकी बुलट गाड़ी फिसल गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। घायलावस्था में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन बेहतर उपचार के लिए परिजन प्रयागराज ले गये वहां उनकी गम्भीर हालत देखते हुए सेना के विभागीय अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया जहां पर रविवार की शाम 4 बजे उनकी मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही घर और गांव में कोहराम मच गया। पत्नी मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है। इनको 4 बेटियां अर्पिता, स्मिता, मानसी, रुचिका भी है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
दुर्घटना में घायल आईटीबीपी के जवान की मौत

Previous article

