Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसमाचार पत्र विक्रेता को धमकी देना लकी को पड़ा भारी

समाचार पत्र विक्रेता को धमकी देना लकी को पड़ा भारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के अचला घाट निवासी लकी सिंह ने 80साल के अखबार विक्रेता को चप्पल से मारने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। वायरल वीडियो में लकी सिंह से बुजुर्ग अखबार विक्रेता अखबार का बकाया पैसे मांगने पर चप्पल से मारने और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसके आधार पर पर लकी सिंह के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाने में तहरीर देकर बांकेलाल सेठ पुत्र स्व.सीताराम निवासी मानिक चौक ने बताया कि मेरा नाती विजय कुमार सेठ स्व.पारसनाथ सेठ समाचार पत्र विक्रता है, जो लकी सिंह निवासी अचलाघाट सिपाह के यहाँ पेपर देता था, रविवार को जब बकाया पैसा 1885 रूपये मांगने गया तो लकी सिंह ने मेरे नाती से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये पैसा न देने की बात कहकर भागा दिया। जब मामले की जानकारी मुझे हुई तो मैं भी साथ में गया और पैसा नही दिया व अपशब्द भाषा का प्रयोग करने लगा, तथा जूता व चप्पल से मारने के लिए हमलावर हो गया। उन्होने बताया कि लकी सिंह ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दिया है। जिसे संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस ने धारा 352,504,506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।