जौनपुर धारा, जौनपुर। दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह प्रांगण में साँई सीलम तेजा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ समारोह का अयोजन किया गया। जिसमें राज्यकर विभाग के साथ-साथ संस्कृति विभाग, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, एम.एस.एम.ई.विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, कृषि विभाग द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभाग की योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई तथा बुकलेट आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद स्तर के सर्वाधिक कर जमा करने वाले व्यापारी नन्हेंलाल वर्मा कीर्तिकुन्ज ग्रुप को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
सर्वोत्तम प्रतिष्ठान कीर्ति कुंज के अधिष्ठाता नन्हेंलाल वर्मा मिला विशेष सम्मान

Previous article

