Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसर्पदंश से मृत दंपति के परिजनों को मिली आठ लाख रु अनुग्रह...

सर्पदंश से मृत दंपति के परिजनों को मिली आठ लाख रु अनुग्रह राशि

जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के अन्तर्गत पट्टीनरेंद्रपुर गांव की वनवासी बस्ती में सर्पदंश से मृत दंपति सोना देवी और दिनेश के परिजनों को विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने शनिवार को आठ लाख रुपये मुआवजा देने का प्रमाण पत्र सौंपा। यह राशि पीड़ित परिवार के बैंक खाते में भेज दी गई है। गौरतलब है कि गत 22जून की भोर में सोते समय सोना देवी और उनके पति दिनेश को सांप ने काट लिया था। परिजन दिनेश को अस्पताल और सोना देवी को झाड़-फूंक के लिए ले गए, मगर दोनों की जान नहीं बच सकी। इस अवसर पर विधायक शाहगंज ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सर्पदंश जैसी घटनाओं में झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। कार्यक्रम में तहसीलदार आशीष सिंह, संजय सिंह, राणा प्रताप सिंह, गौरव सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।