Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरसरल एप के माध्यम से पहली बार हुई परीक्षा

सरल एप के माध्यम से पहली बार हुई परीक्षा

जौनपुर धारा, जौनपुर। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत सरल एप के माध्यम से पहली बार सोमवार को परिषदीय स्कूलों की परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रथम पाली में कक्षा 1 से कक्षा 3 तथा दूसरी पाली में कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के छात्र शामिल हुए। गौरतलब हो कि निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत बच्चों की दक्षता का आंकलन करने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य की देख रेख में सोमवार को परिषदीय स्कूलों में निपुण असेसमेंट टेस्ट ओएमआर शीट पर करायी गयी। इसके सुचार रूप से संचालन एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बीआरसी पर कन्ट्रोल कक्ष की व्यवस्था करायी गयी थी। परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक स्कूलों पर पर्वेक्षक बनाए गए थे। इस दौरान एआरपी पंकज सिंह, त्रिवेणी विन्द, एजाज अहमद समेत अन्य लोग लगे रहे। हालांकि पहली बार हाइटेक परीक्षा होने से परिक्षार्थियों समेत अन्य लोगों के लिए नयापन भी लगा। कुल इक्कीस हजार के आस पास परीक्षार्थियों में लगभग 15 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।