Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरसरकारी अस्पताल में स्टाफ की कमी का दंश झेल रहे है रोगी

सरकारी अस्पताल में स्टाफ की कमी का दंश झेल रहे है रोगी

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में स्टाफ की कमी का दंश रोगी झेलने को मजबूर हैं और दोनों स्थानों पर महिला चिकित्सक नहीं है। जिसका खमियाजा महिला रोगियों को भुगतना पड़ रहा है। जो महिलाएं रोग को अपने पति के सामने बताने में संकोच करती है। वही उन्हें पुरुष चिकित्सकों के सम्मुख बेपर्दा होना पड़ रहा है। छोटे से छोटे रोग के लिए उन्हें पचास किलोमीटर दूर जौनपुर अथवा पचास किलोमीटर दूर प्रयागराज जाना पड़ रहा है। जो उनके लिए अति कष्टदायक साबित हो रहा है। खास तौर से प्रसव कालीन पीड़ा से पीड़ित महिलाओं के लिए स्थिति और दयनीय हो जा रही है और तो और सीएचसी सतहरिया में अधीक्षक नहीं है। मुंगरा पीएचसी डॉ.राजेश कुमार को अतिरिक्त चार्ज सीएचसी सतहरिया का मिला है। जिससे जब अधीक्षक से कोई काम पड़ता है तो उसके के लिए मुंगरा पीएचसी पर आना पड़ता है। जो कष्ट व धन साध्य दोनों है। उद्यमियों का आरोप है कि सीबीसी मशीन काफी दिनों से यहां पर बंद पड़ा हुआ है। जिससे उससे संबंधित जांच नहीं हो पा रही है। इस सम्बंध में मुख्य  जिला चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद स्टाफ की कमी दूर किया जाएगा।