जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा ब्लाक परिसर में शनिवार को सदभावना एकता मंच व एक्शन एड लखनऊ द्वारा संचालित सरकारी अधिकारियों के साथ इंटरफेस कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिसमें, एक्शन एड फेलो बीनू सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत परिचय करते हुए कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया गया। खण्ड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप शंकर श्रीवास्तव आदि ब्लाक के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में दलित, अतिवंचित समुदाय के लगभग 25 गांवों से कुल 130 महिला पुरुषों की उपस्थिति रही। समुदाय के लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा जिसमें महिलाओं को मनरेगा में काम न मिलना, साथ साथ मनरेगा में काम के दिनों की संख्या और मजदूरी बढ़ाने की मांग करना, मनरेगा में किए गए कार्यों का समय से भुगतान न होना, पेंशन पात्रों को पेंशन न मिलना, साथ साथ मंहगाई को देखते हुए पेंशन की धनराशि में बढ़ोत्तरी की मांग, आवास, शौचालय से वंचित आदि से वंचित लोगों ने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। कार्यक्रम में नीतू, राजकुमारी, शीला, चांदनी, दिव्या आदि लोगों ने अपनी बात रखी।
― Advertisement ―
सरकारी अधिकारियों के साथ इंटरफेस कार्यक्रम का हुआ आयोजन


