Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसरकार के विकास कार्यों को लेकर जाएंगे जनता के बीच : कृपाशंकर...

सरकार के विकास कार्यों को लेकर जाएंगे जनता के बीच : कृपाशंकर सिंह

जौनपुर धाराम, जौनपुर। भाजपा के सदर लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने होटल रीवर-व्यू में प्रेस वार्ता आयोजित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता को जौनपुर का सेवा करने का अवसर प्रदान किया। मुझे पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर और देव तुल्य जनता के विश्वास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जौनपुर की सेवा के लिये भेजा है और मुझे विश्वास है कि मै उनके विश्वास पर खरा उतरुगां। पार्टी की रीति-नीति सरकार के किये गये विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच मे जाएगे। उन्होने आगे कहा कि अबकी बार 400 सौ सीट के साथ एक बार फिर मोदी सरकार आयेगी। जिसमे से जौनपुर का भी एक सीट का योगदान रहेगा। इस बाबत बूथ स्तर पर प्रचार प्रसार करेंगे। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाएं और विकसित भारत का विजन लेकर प्रत्येक बूथों पर चर्चा करेंगे। केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की ओर विकसित भारत का विजन लेकर गांव, मजारों, टीलों, चौपालों और बूथों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। भाजपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं कर रही है। हमारे एजेंडे में किसान, नौजवान, महिलाएं सभी वर्ग के लोग हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्ग को मिल रहा है। हमारी सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। हमारी देवतुल्य जनता अपना मन बना चुकी है। उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह,समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह,पूर्व विधायक सुरेन्द प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह,सुशांत चौबे सहित आदि उपस्थित रहे।