Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरसम्मानित होंगे डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल

सम्मानित होंगे डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल

जौनपुर धारा, सुइथाकला। पशु चिकित्सा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल आगामी 23 मई को सम्मानित किए जाएंगे। इस आशय की जानकारी द्वारिका माई चैरिटी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर राजनाथ चौबे द्वारा अपने द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी। गौरतलब हो कि डाक्टर पालीवाल पशु सेवा के क्षेत्र में उपचार से लेकर सर्जरी के मायने में बेजुबानों के मसीहा के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। उनकी चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट सेवा को संज्ञान में लेते हुए ट्रस्ट समिति ने वर्ष 2023 का पूर्वांचल गौरव सम्मान से उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आगामी 23 मई को जनपद के परियावां क्षेत्र के कुड़वा गांव में उन्हे उक्त सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी होते ही परिजनों समेत शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल बन गया। गौरतलब हो कि डाक्टर पालीवाल अपने कम समय की सेवा में पशु चिकित्सा, लेख आदि के लिए प्रशस्ति पत्र, सुश्रुत गौरव रत्न सम्मान व लुई पाश्चर अवार्ड आदि से सम्मानित किए जा चुके हैं।