Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसम्पूर्ण समाधान में 7 प्रार्थना पत्र का निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान में 7 प्रार्थना पत्र का निस्तारण

जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें फारियादियों द्वारा 78 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। मौके पर महज सात प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, न्यायिक उपजिलाधिकारी अंकित कुमार, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, संदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह, चिकित्सालय अधीक्षक डा. रफीक फारुकी समेत सर्किल के सभी थानाध्यक्ष व सभी विभागों के अधिकारी राजस्वकर्मी मौजूद रहे।