जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खंड धमार्पुर के शहीद सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की महिलाओं के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने की। इस आयोजन में समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सभी लोगों को फिनायल फर्श क्लीनर, हैंडवॉश बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। समूह सखियों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को लैंगिक भेदभाव की रोकथाम का जिक्र करते हुए संविधान के मूल अधिकारों के बारे में भी बताया गया। गरीबी उन्मूलन योजना के बारे में भी विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रीतम मौर्य ने किया। इस अवसर पर ब्लाक मिशन प्रबंधक प्रिंस यादव, प्रीतम मौर्या, ऋषभ सिंह, रचना मिश्रा, चांदनी, पूनम, अंकिता, सुमन, रीना इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के बताए गए तरीके

Previous article

