Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पीली नदी में लापता दूसरे युवक की तलाश जारी

जौनपुर की पीली नदी में लापता दूसरे युवक मोनू सपेरा की तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण नदी के दोनों किनारों व आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन कर रहे हैं।
Homeअपना जौनपुरसमीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये आवश्यक निर्देश

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये आवश्यक निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व विभाग, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विद्युत, आबकारी, खनन विभाग, व्यापार कर, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों की राजस्व की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विद्युत वितरण खंड की इकाइयों में द्वितीय एवं चतुर्थ इकाई द्वारा कम आरसी वसूली किए जाने पर इसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए साथ ही वसूली की समीक्षा करने एवं पुरानी आरसी वापस कर नई संशोधित आरसी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। व्यापार कर एवं आबकारी विभाग द्वारा भी लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व अर्जित होना पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने हर विभाग को राजस्व लक्ष्य प्राप्ति हेतु एक रणनीति बनाकर काम करने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इससे संबंधित  परियोजनाओं के लिए जिन भी जमीनों पर विवाद का निस्तारण हो गया है। वहां बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाना सुनिश्चित करें एवं जहां अभी भी विवाद है। वहां समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर इसका मुआयना करें एवं 6 माह से पुराने धारा 24 के  मामले की सूची बनाकर नियमित समीक्षा करें एवं त्वरित निस्तारण करायें। इस  अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।