― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअज्ञात बदमाशों ने फोड़ा गाड़ी का शीशा, की हवाई फायरिंग

अज्ञात बदमाशों ने फोड़ा गाड़ी का शीशा, की हवाई फायरिंग

  • चार बाइक से आठ नौ की संख्या में थे बदमाश

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। केराकत कोतवाली के खड़हर डगरा बाजार में आठ नौ की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने बैगनआर का शीशा डंडे से मार कर तोड़ दिया और हवाई फायरिंग की। यह देखते हुए बाजार वासियों ने दौड़ाया तो सभी भाग गये। एक मोटर साइकल छूट गयी जिसको चौकी की पुलिस ने कब्जे में ले लिया। केराकत कोतवाली के सुरूहुरपुर निवासी अभिशेष पांडेय पुत्र सतनाम पांडेय कस्बा निवासी हर्ष गुप्त पुत्र मनीष गुप्त शनिवार की शाम पांच बजे बाबा प्रसिद्धनारायण डिग्री कालेज से परीक्षा देकर घर जा रहे थे कि आठ नौ की संख्या में चार मोटर साइकल पर सवार बदमाशों ने पीछा किया जमुवारी मोड़ पर ओवरटेक करके बैगन आर को रोकते हुए कहा कि गाड़ी रोको नहीं तो गोली मार देगे लेकिन उन लोगों ने गाड़ी को नहीं रोका। खड़हर डगरा पर रेलवे फाटक बंद होने के कारण भाग नहीं पाये तो बदमाशों ने के पीछे का शीशा डंडे से मार कर तोड़ दिया और हवाई फायरिंग की जिसमें अभिशेष के सर में कांच के टुकड़े से चोट लग गयी जिनका इलाज निजी चिकित्सालय में हुआ। बदमाशों ने पीछा कर शीशा क्यों तोड़ा कारण नहीं मालूम चल सका। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Share Now...