जौनपुर धारा, जौनपुर। आल इंडिया लायर्स यूनियन जौनपुर की बैठक कलेक्ट्रेट लायब्रेरी में संगठन के अध्यक्ष कामरेड विजय प्रताप सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कामरेड शरद कुमार जायसवाल एडवोकेट जिला सचिव एआईएलयू, कामरेड इन्द्र जीत पाल एडवोकेट, रामसागर यादव एडवोकेट, पवन यादव, किरण शंकर सिंह रघुवंशी एडवोकेट और कामरेड रेखा गौतम एडवोकेट ने भाग लिया। बैठक में दीवानी अधिवक्ता संघ द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन को समर्थन करने का निर्णय सर्वसम्मत से लिया गया तथा प्रशासन की अधिवक्ता के खिलाफ की गई अनुचित कार्रवाई की कटु निन्दा की गई। भ्रष्टाचार के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से सीजेआई को अलग करने सम्बन्धी संसद में पेश विधेयक की निन्दा की गई तथा मोदी सरकार द्वारा चुनाव आयोग पर नियंत्रण कायम करने वाले इस कदम की हर स्तर पर मुखालफत करने का निर्णय लिया गया। न्यायालय परिसर में स्थित शौचालय में व्याप्त गन्दगी को दूर करने के लिए जिला न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
आल इंडिया लायर्स यूनियन की बैठक आयोजित
Previous article

