Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसमाधान दिवस में डीएम ने सुनी जनता की फरियाद

समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जनता की फरियाद

जौनपुर धारा,बदलापुर। शासन के निर्देश पर शनिवार को बदलापुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र सिंह ने खुद मौजूद रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 125प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, एसडीएम बदलापुर योगिता सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।