जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के ओइना गांव के पास पशु तस्करी के लिए ले जाई जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में पांच गायों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गईं। हादसे के बाद पशु तस्कर पिकअप वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में ले लिया। घायल मवेशियों को उपचार के लिए भेजा गया है। ज्ञातव्य हो कि दो दिन पहले भी पशु तस्करों ने चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह और उनके तीन सहयोगी पुलिसकर्मियों को पिकअप से रौंद दिया था। जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज अभी भी जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
नहर में पलटीं पिकअप, पांच मवेशी मरे

Previous article
Next article

