Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरसमाधान दिवस में आये फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण...

समाधान दिवस में आये फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण : जिलाधिकारी

  • थाना दिवस में आयी हर शिकायतों को सूचीबद्ध करें थानाध्यक्ष : पुलिस अधीक्षक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर थाना सिकरारा पर जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर नियमानुसार त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के मंशानुरूप समाधान दिवस/थाना दिवस में आये हर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाये और समय सीमा के अन्तर्गत उनका प्राथमिकता से निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जॉच अब फरियादियों के मोबाइल पर बात कर की जायेगी। यदि निस्तारण में फजीर्वाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आई जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए तथा राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा कि समाधान दिवस में आई छोटी-बड़ी सभी शिकायतों को सूचीबद्ध कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए तथा उनका समय-सीमा के अंतर्गत मौके पर जाकर निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन प्रकरणों की पुर्नवृत्ति न होने पाये।