― Advertisement ―

spot_img

सेंट्रल CCTV कैमरों से हो रही परीक्षा केंद्रों की निगरानी

परीक्षा नियंत्रक ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से किया अवलोकनजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं को पारदर्शी और...

E-Paper 15-04-2026

Homeअपना जौनपुरसमाज को आगे बढ़ाने का किया जायेगा प्रयास : अनिल कन्नौजिया

समाज को आगे बढ़ाने का किया जायेगा प्रयास : अनिल कन्नौजिया

संत गाडगे धोबी कल्याण समिति ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

जौनपुर धारा, जौनपुर। संत गाडगे धोबी कल्याण समिति का होली मिलन समारोह रविवार को केरारकोट में स्थित श्री संत गाडगे धोबी धर्मशाला के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें समाज के विभिन्न वर्ग के स्वजाति बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कन्नौजिया प्रधान (गुतवन) एवं जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए जो भी सम्भव होगा वह किया जायेगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद करने एवं उनको और मजबूत करने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। होली मिलन समारोह में फुर्तीलाल मास्टर, सुनील मास्टर, नन्दलाल प्रधान, आरडी चौधरी आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह के सफल आयोजन में संत गाडगे धोबी कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय कुमार कन्नौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दलाल कन्नौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर सागर कन्नौजिया, उपाध्यक्ष नगर हरिशंकर कन्नौजिया, श्याम कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, राजपति कन्नौजिया, राकेश कन्नौजिया का विशेष सहयोग रहा। समारोह का संचालन अच्छेलाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया।

Share Now...