गहमागहमी के बीच साधन सहकारी समिति का चुनाव संपन्न
जौनपुर धारा, सिंगरामऊं। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति तियरा का चुनाव रविवार को बड़ी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। सभापति पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें दयाशंकर तिवारी, कृष्ण शंकर मिश्र ने पर्चा भरा। चुनाव में सभी 9 मत पड़े जिसमे दया शंकर तिवारी निर्वाचित हुए। उप सभापति चुनाव पद पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति सदस्य राम कृष्ण उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य राम सागर तिवारी, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, विनोद मौर्य, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच सुरेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।
बरसात ने मचायी तवाही, टूटी किसानों की कमर
जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय क्षेत्र में बरसात ने तवाही मचाकर गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया जिससे किसानों की कमर टूट गयी है। किसानोें ने मंहगा खाद बीज खरीद कर बुवाई किया था। गेहूं की फसल पककर तैयार होने लगी तभी मौसम ने करवट बदल लिया और रविवार की रात तेज गड़गड़ाहट चमक व हवा के साथ बारिश होने से किसानो की मेहनत पर पानी फेर दिया। हवा ने सारी फसल को नष्ट कर दिया। मुर्तजाबाद में करिया गुप्त, महिमापुर में पप्पू यादव, लालचन्द पाल, जमुवारी में रामबिहारी शर्मा, मंगरू यादव आदि किसानों की फसल तेज बारिश हवा से बर्बाद हो गयी।
गौरैयाडीह से मनीष त्रिपाठी निर्विरोध सरपंच निर्वाचित
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। साधन सहकारी समिति के हुए चुनाव में साधन सहकारी समिति गौरैयाडीह से मनीष त्रिपाठी निर्विरोध सरपंच निर्वाचित घोषित किए गए। इनके निर्विरोध सरपंच निर्वाचन की घोषणा चुनाव अधिकारी प्रवीण सिंह ने देर शाम किया। इनके निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने पर इनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त होने के साथ ही बधाई दी है। बधाई देने वाले प्रमुख लोगो में गिरिजा शंकर दुबे, सुधांशु दुबे, पिंटू प्रधान, राजन सिंह, राकेश सिंह, पवन, राजकुमार जायसवाल, नितेश पांडे, आदर्श शुक्ला, ऋषभ तिवारी आदि प्रमुख लोग रहे।



