― Advertisement ―

spot_img

सेंट्रल CCTV कैमरों से हो रही परीक्षा केंद्रों की निगरानी

परीक्षा नियंत्रक ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से किया अवलोकनजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं को पारदर्शी और...

E-Paper 15-04-2026

Homeअपना जौनपुरस्टोर रूम का ताला तोड़ एमडीएम के राशन सहित हजारों की चोरी

स्टोर रूम का ताला तोड़ एमडीएम के राशन सहित हजारों की चोरी

  • प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर की घटना, सूचना पर पहुची पुलिस छानबीन में जुटी रही

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर उसमें रखे एमडीएम के राशन सहित हजारों का सामान चुरा लिया। सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल कर चली गई। करंजाकला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर के शिक्षक सोमवार को जब विद्यालय खोलने के लिए पहुचें तो देखा विद्यालय के स्टोर रूम के दरवाजे का ताला तोड़ा हुआ गया था। उक्त स्टोर रूम में रखे सामान की चोरी हो चुका था। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने डायल 112 पर कॉल कर के सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर के चली गयी। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्टोर रूम में बच्चों के एमडीएम के लिए रखा गया एक बोरी चावल, एक बोरी गेंहू, 2 बोटल रिफाइन तेल, 12 फाइवर की कुर्सी, स्टील के बर्तन और बच्चों के खेलने के लिए स्पोर्ट्स किट को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। उन्होंने बताया कि अभी एक महीने पहले भी इस विद्यालय के कमरे से चोरी ने समान की चोरी की थी। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने विद्यालय में हुई चोरी की सूचना थाना व खंड शिक्षा अधिकारी को दे दिया गया है। इस मामले में पूछे जाने पर थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है जांच की जा रही है।

Share Now...