Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसमस्त उपक्रमों के केन्द्र में हैं बच्चे :बीएसए

समस्त उपक्रमों के केन्द्र में हैं बच्चे :बीएसए

  • प्रा.विद्यालय चतुर्भुजपुर में एक कक्षीय भवन का भूमि पूजन सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। शैक्षिक विकास को लेकर प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित सभी उपक्रमों के केंद्र में है। उक्त सम्बोधन बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने बरसठी विकाश खण्ड के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर प्रथम में एक कक्षीय भवन की भूमि पूजन के उपरान्त कही।

उन्होंने उद्योगपति अशोक सिंह द्वारा विद्यालय को एक कक्षीय भवन अनुदान देने पर उनकी प्रशंसा करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे सामुदायिक सहभागिता पूर्ण कार्यो में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर एक ऐतिहासिक भूमि रहा है जहाँ के सेनानियों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य योगदान दिया। अंत में विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि अप्रैल में नए सत्र का नामांकन मेला भी इसी विद्यालय से प्रारंभ किया जाएगा। बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति अशोक सिंह ने कहा कि मेरा उद्देश्य अपने गांव को एक अलग पहचान दिलाना है। विद्यालय ही किसी गाँव की बिरवान होता है और अच्छे देश के लिए अच्छे नागरिक होना जरूरी है। इसीलिए मैं अपने गांव की विकास में हर सम्भव मदद करना चाहता हूं। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर बच्चे को निपुण बनाना है और विद्यालय का  विकास ऐसे ही सामुदायिक सहभागिता से संम्भव है और ऐसे दानवीरों का हमे स्वागत करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्वी प्रमुख देवेन्द्र सिह, मनोज सिह, विनोद पाण्डेय, शिव प्रकाश सिंह, अखिलेश तिवारी, सभाजीत यादव, लाल बहादुर यादव, विवेक शुक्ल, अंजनी पाठक, विशाल सिंह, विनोद सिंह, अरूण यादव सहित अन्य लोग  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक विनोद पाण्डेय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।