जौनपुर धारा, जौनपुर। पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तिकरण अभियान की जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी पात्र किसानों को योजना से लाभान्वित कराना शासन की प्रतिबद्धता है। 15 जून तक आयोजित होने वाले शिविर में कोई पात्र वंचित नही होना चाहिए। बैठक में अभियान की प्रगति के बारे में उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि अब तक कुल 874 शिविर आयोजित किए गए जिनमें कुल 33790 शिकायतें प्राप्त हुई तथा 16482 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया शेष निस्तारण की प्रक्रिया में चल रही है। जिलाधिकारी द्वारा प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए शिविर को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने जिला प्रबन्धक सीएससी को निर्देशित किया कि नए पंजीकरण एवं ई – केवाईसी की फीस 15 रुपये है इससे अधिक किसानों से नही लेना है। उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लेखपालों को शिविर में प्रतिभाग कराए और स्वयं भी निरीक्षण कर किसानों को लाभान्वित कराए। खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पंचायत सचिवों के माध्यम से शिविर में कम्प्यूटर की उपलब्धता, बैठने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। एक दिन पूर्व गांव में मुनादी कराकर प्रचार प्रसार कराए। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि शिविर में विभागवार सभी संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराए कौन समय से नही पहुंचे उसकी सूचना प्रतिदिन उपलब्ध कराए। अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। इस मौके पर समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त एडीओ पंचायत, एडीओ कृषि, जिला प्रतिनिधि सीएससी एवं वरिष्ठ प्रबन्धक पोस्ट आफिस आदि मौजूद रहें।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाए अधिकारी : डीएम

Previous article


