Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरसभा के बाद नारियों ने पदयात्रा निकाल दिखाई शक्ति

सभा के बाद नारियों ने पदयात्रा निकाल दिखाई शक्ति

जौनपुर धारा,खुटहन। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री कनक लता सिंह के नेतृत्व में एक सभा की गई। जिसे सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नारी सृष्टि की रचनाकार है, इसे जानते हुए भी महिलाएं जागरुकता के अभाव में विकास की मुख्य धारा से पीछे रह जा रहीं हैं। वर्तमान परिस्थिति भाग्य के भरोसे ड्योढ़ी के भीतर बैठने का नहीं, अपना हक और अधिकार हासिल करने के लिए संघर्षों का है। उन्होंने कहा कि नारी में असीमित सहनशक्ति है। लेकिन जब वह कुछ नया करने की ठान लेती है तो बगैर सफलता प्राप्त किए वापस नहीं लौटती। हमें हर नारियों में यही जज्बा और विश्वास जगाना है। उसे शिक्षा के प्रति विशेष जागरुक करना है। शिक्षा ही वह हथियार है जिससे हर क्षेत्रों में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब हमारा देश पुरुष प्रधान नहीं वल्कि समानता का राष्ट्र बन चुका है। डबल इंजन की सरकार म्ाहिलाओं के सुरक्षा और उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। उसका लाभ उठाकर हमें भी आत्मनिर्भर होना है। सभा के बाद ब्लाक मुख्यालय से निकली नारी शक्ति वंदन पदयात्रा को बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस चौराहे पर यात्रा का समापन कर दिया गया। यात्रा में विद्या सिंह,नीलम देवी, आरती, सितारा, सुनीता, वंदना, माधुरी, रागिनी आदि सामिल रहीं।