जौनपुर। शाकाहार अपनाने, शराब आदि नशों को त्यागने, परस्पर प्रेम सौहार्द से रहने, थोड़ा सा समय भगवान की याद में लगाने की प्रेरणा देते हुये सन्त पंकज महाराज आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के साथ न्याय पंचायत स्तर पर सघन सत्संग दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होने पसेवां बारी ग्राम में सत्संग सन्देष में कहा कि सन्त महात्मा सबके होते हैं और सबकी भलाई का काम करते हैं। वह धरती पर घूम-घूम करके लोगों को मानव जीवन पाने के उद्देष्यों को समझाते हैं। आप को यह अनमोल मानव शरीर एक निश्चित समय के लिये मिला है। जिस परमात्मा ने यह शरीर दिया है उसे यह मालूम है कि किस दिन आप की श्वांसों का भण्डार खाली होगा, उसके सिपाही आयेंगे, प्राणों की डोरी तोड़ देंगे और आप की मृत्यु हो जायेगी। सारा ज्ञान, मान, बड़ाई सब श्मशान भूमि पर जलाकर खाक हो जायेगा या जमीन में दफन हो जायेगा। उन्होंने कहा मनुष्य का चरित्र ही गौरव है। चरित्र ही स्वयं परिवार, समाज, देश को शांति एवं आत्म शक्ति दे सकता है। वर्तमान में जो अषांति की आग जल उठी है। वह चरित्र उठाये बिना नहीं छुड़ा सकते हैं। आप सभी अपना खान-पान ठीक करें। मांस, मछली, अण्डे, शराब, भांग आदि वस्तुयें मन, चित्त, बुद्धि को गन्दा करते हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सबकी भलाई का काम करतें है सन्त महात्मा : पंकज महाराज

Previous article

