Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरसप्ताह भर से गायब युवक का नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों में...

सप्ताह भर से गायब युवक का नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों में मायूसी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दक्षिणपट्टी गांव का 17 वर्षीय युवक बीते सप्ताह 12 जनवरी को लापता हो गया। परिजनों के तहरीर पर पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है।

दक्षिणपट्टी गांव के निवासी अजय 17वर्ष बीते सप्ताह घर के समीप स्थित रामपुर बाजार में घूमने गया हुआ था। शाम हो जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों में खलबली मच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी जब अजय का कोई पता ना चल सका तो परिजनों ने इसकी शिकायत सरायख्वाजा थाने पर की और खोजबीन करने की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार अजय तीन भाइयों में सबसे छोटा है। पिता के मत्यु के बाद घर का खर्चा माता मजदूरी करके चलाती है। अजय के खो जाने से परिजनों में मायूसी छा गई है। वही सरायख्वाजा पुलिस का कहना है। मामले को संज्ञान में लेकर तहरीर के आधार पर खोजबीन की जा रही है।